रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अजय चंद्राकर को मंत्री बनाये जाने की मांग संबंधी प्रस्वाव को पारित किया गया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि महासभा द्वारा श्री चंद्राकर को मंत्री बनाये जाने की मांग संबंधी प्रस्ताव को पारित किया गया है। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा द्वारा प्रदेश कद्दावर भाजपा नेता एवं विधायक अजय चंद्राकर को मंत्री बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की गई है। श्री वर्मा ने कहा कि अजय चंद्राकर भाजपा के काफी वरिष्ठ नेता है और प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं में से एक है। अजय चंद्राकर रमन सरकार में मंत्री रह चुके है, इसलिए साय सरकार में भी इनके अनुभवों का लाभ लिया जाये तो अच्छा ही है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा (चंदू)ने बताया कि प्रदेश में कूर्मि क्षत्रिय समाज के लोग काफी संख्या में निवासरत है। और लगातार छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हैं। साथ ही साथ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपने स्तर पर भाजपा विधायकों और सांसदों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी महासभा प्रदेश स्तर पर अपने सामाजिकजनों के बीच बहुत ही अच्छा सामंजस्य है। साथ ही महासभा को अपने समाज के वरिष्ठ, युवा, और महिलाएं लगातार राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में समाज के हित के लिए निरंतर आगे बढऩे प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने से पूरे प्रदेश के साथ-साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को भी प्रसन्नता हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के खासकर गांव और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को उन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031