छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के बीचों बीच एक सूने घर में डबल मर्डर हुआ है. जिसमें मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं परिवार के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं बस्तर एसपी ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है. यह घटना धरमपुरा रोड अनुपमा चौक के पास की है.
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं. वह घर के सामने छोटी सी दुकान चलाती थीं. तीनों बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. करीब 11 बजे घर वापस लौटने के बाद रात को जब तीनों सोए हुए थे, तब अज्ञात हमलावरों ने पीछे दरवाजे से घर में घुसकर तीनों पर एक के बाद एक हमला कर दिया. इसमें मां और बड़े बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, आरोपियों ने दूसरे बेटे नितेश को बंधक बनाकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसे बाथरूम के पास मृत अवस्था में छोड़ दिया. इस खूनीखेल खेल के बाद आरोपी फरार हो गए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031