सोनीपत : सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बड़वासनी गांव से कुछ आगे हुआ, जहां ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीनों गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,तीनों ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे।गांव बड़वासनी से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।इस हादसे में तेजबीर, कृष्ण और स्वीटी की मौत हो गई।मृतक तेजबीर और कृष्ण बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है। 

वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि बड़वासनी गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण निवासी बड़वासनी गांव तथा स्वीटी निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में बताई गई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031