कुम्हारी (दुर्ग)। कुम्हारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कुम्हारी भाजपा मंडल द्वारा मॉस्क वितरण एवं पौधारोपण किया जाएगा। 17 सितंबर को मोदी के जन्म दिन के अवसर पर लोगो को कोरोना से बचाव के लिये मास्क का वितरण किया जायेगा। साथ ही स्वच्छ पर्यावरण के लिये गार्डन परिसर में पौधारोपण किया जायेगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मण्ल अध्यक्ष पीएन दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष माखन लाल कोसरिया, गोल्डी गोस्वामी, लोकेश साहू, उधोराम साहू, ओंकार प्रसाद मार्कंडेय, छबि यादव, कैलाश सोनकर, श्रीमती सुनीता कुर्रे, आयुषी पाण्डेय, घनश्याम सिन्हा, विनोद बंजारे, राहुल निषाद, बिरेन्द्र निषाद उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31