मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सरकारी स्कूल में क्लासरूम में मोबाइल लाने के आरोप में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले में भड़के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूल के कुछ छात्राओं की कथित तौर पर कपड़े उतारकर तलाशी ली गई जिससे यह पता लगाया जा सके कि कक्षा में मोबाइल फोन कौन लाया था. इससे छात्राओं के परिजन आक्रोशित हो गए.
छात्राओं के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
अधिकारी ने बताया कि मल्हारगंज पुलिस थाने में छात्राओं के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बड़ा गणपति इलाके में सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन बजने के बाद लड़कियों को टॉयेलट में ले गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा.
अभिभावकों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान छात्राओं को पीटा भी गया. स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक उसे टॉयलेट में ले गए, उसके कपड़े उतरवाए और मोबाइल लाने की बात स्वीकार नहीं करने पर वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी.
मल्हारगंग पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एम धुर्वे ने कहा, ‘शिकायत की जांच की जा रही है जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन ने कहा कि एक छात्रा को कक्षा में मोबाइल फोन के साथ पाया गया और उसके माता-पिता को इसके बारे में सूचित किया गया. घटना से जुड़े आरोपों के बारे में बोलते हुए जैन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30