कवर्धा । उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की रानी दहरा वाटरफॉल में डूबने से मौत हुई। रविवार को तुषार अपने दोस्तों के साथ रानी दरहा वाटरफॉल घुमने गया था इसी दौरान नहाते समय 50 फीट गहरे झरने में गिर गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 16 घंटे के बाद सोमवार को शव बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, तुषार अपने 6 दोस्तों के साथ वाटरफॉल घूमने गया था। झरने में नहाने के दौरान वह 50 फीट गहराई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। 16 घंटे बाद 12 फीट गहराई से तुषार का शव बरामद किया गया। 21 वर्षीय तुषार बोडला का रहने वाला है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
उपमुख्यमंत्री साव के भांजे की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दुःख जताया है। ट्विटर में लिखा कि, कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई घटना से मन व्यथित है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30