बांग्लादेश।इस समय बांग्लादेश के हालत ​अस्थिर बने हुए हैं। कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन देखा जा रहा है। सैकड़ों की तादात में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार देश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं वह राजधानी ढाका छोड़ किसी सुरक्षित जगह पर के लिए निकल गई हैं। वहीं खबर आई है​ कि शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर उतरा। बताया जा रहा है कि शेख हसीना को यहां से दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके बाद उन्हें लंदन या किसी दूसरे देश भेजा जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031