सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ बवाल मचाने वाली चीजें वायरल होती रहती हैं. छोटे बच्चे कभी-कभी ऐसी हरकतें कर देते हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. आपने छुट्टी की एप्लीकेशन तो बहुत देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे स्पष्ट और छोटी लीव एप्लीकेशन देखी? अगर नहीं देखी तो चलिए आपको दिखाते हैं.
किसी तपे हुए कर्मचारी की तरह दिखा राकेश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक छुट्टी की एप्लीकेशन को राकेश नाम के 7वीं कक्षा के बच्चे ने लिखा है. ऐसा लगता है कि बच्चा स्कूल आने से काफी ज्यादा तपा हुआ है और उसे किसी कॉर्पोरेट एम्पलॉई की तरह रात दिन होमवर्क देकर घिसा जा रहा है. उसमें खुद को शांत रखने के भाव बिल्कुल नजर नहीं आ रहे हैं और न ही वो टीचर से किसी तरह की बहस करने में यकीन करता है. इन सभी को मद्देनजर रखते हुए राकेश ने ऐसी एप्लीकेशन लिखी कि उसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया.
स्पष्ट और कम समय में टीचर को कही बात


राकेश ने स्कूल से छुट्टी के लिए जो एप्लीकेशन लिखी उसमें उसने पहले तो एप्लीकेशन लिखने के सभी रूल फॉलो किए हैं, इसके बाद राकेश ने मैडम को सिर्फ ये कहा…”डियर मैम, मैं स्कूल नहीं आऊंगा, नहीं आऊंगा, नहीं आऊंगा. धन्यवाद. आऊंगा ही नहीं मैं.” परेशानी की इंतेहा ये हो गई कि राकेश ने जाते-जाते भी टीचर को याद दिलाया कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा.
यह एप्लिकेशन कम और धमकी ज्यादा लग रही है
वीडियो को rolex_0064 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 31.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुछ भी हो, बच्चे की हैंडराइटिंग कमाल की है. एक और यूजर ने लिखा…प्रिंसिपल अभी भी सदमे में है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…राकेश को 21 तोपों की सलामी. तो वहीं कुछ यूजर्स इसे धमकी का नाम भी दे रहे हैं.(abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031