घर चाहे कैसा भी हो अगर उस घर में कोई महिला रह रही है तो आपको वह हमेशा सुंदर और साफ ही दिखेगा। आपने अपने घरों में भी देखा होगा, मम्मी लोग हर रोज पूरे घर की साफ-सफाई करने में लगी रहती हैं। शायद इसलिए ही यह कहा जाता है कि एक महिला ही घर को स्वर्ग बना सकती है। लेकिन तब क्या हो जब घर को स्वर्ग बनाने के चक्कर में महिला स्वर्ग की सीढ़ी बनाते दिख जाए। मतलब अपनी जान जोखिम में डालकर साफ-सफाई करती दिखे। जाहिर सी बात है हैरानी तो होगी ही, कि आखिर साफ-सफाई के लिए अपनी जान को खतरे में क्यों डालना। कुछ ऐसा ही करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई का है ये वीडियो
वीडियो में महिला को अपनी जान हथेली पर रखकर घर की सफाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो मुंबई के कंजूमार्ग का बताया जा रहा है। जहां एक महिला घर की खिड़की को साफ करने के लिए खिड़की के बाहर बने छज्जे पर चली आई और खिड़की में लगे शीशे को चमका-चमका कर साफ करने लगी। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि महिला बिल्डिंग के 16वें फ्लोर पर खड़े होकर खिड़की के शीशे को साफ कर रही थी। हालांकि वीडियो से यह साफतौर पर पता नहीं चल रहा है कि खिड़की का शीशा साफ करने वाली महिला घर की मालकिन थी या कोई काम करने वाली बाई, जिससे उसकी मालकिन यह काम करवा रही हो।
आंटी ने तो गजब ही कर दिया


फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को काफी दूर से शूट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला घर के बाहर खिड़की के छज्जे पर चढ़कर खिड़की के शीशे को साफ कर रही है। उसने अपने साथ एक बाल्टी रखी है और बेफिक्र होकर शीशे को साफ कर रही है। उसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा कि अगर जरा सा भी उसका पैर लड़खड़ाया वह सीधे 16वें मंजिल से नीचे गिर जाएगी और मौत तो पक्की है। लेकिन कुछ भी हो महिला के हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Mumbaikhabar9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- ‘यह महिला निडर होकर हाई-राइज इमारत के संकीर्ण से छज्जे पर खिड़ी होकर खिड़की के बाहरी हिस्से को साफ कर रही है। यह वीडियो मुंबई के कंजूर मार्ग का है।’ वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031