रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है।विकासखंड धरसींवा के दंतरेगा ग्राम सभा निवासी श्रीमती रोहनी नेताम का प्रसव रायपुर के कालीबाडी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) अस्पताल में दिसंबर 2022 को हुआ था। उनको केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत मिलने वाली 5 हजार रूपए की राशि दो साल से नहीं मिली थी। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके बाद मिली जानकारी के अनुसार आवेदक ने बैंक खाते की सही जानकारी नहीं दी थी। जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद संबंधित विभाग ने आवेदिका को इसकी जानकारी दी। आवेदक के द्वारा बैंक खाते की सही जानकारी प्रदान की गई। जिसके बाद योजना की राशि का भुगतान हो गया है। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्रीमती रोहनी नेताम ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31