रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कौशल्या विहार (कमल विहार सेक्टर-1) में स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने के नाम पर 33 लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नगद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
दरअसल 26 जुलाई को प्रार्थिया सरिता करकाड़े सहित 32 अन्य पीड़ितों ने थाना टिकरापारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 से जुलाई 2024 के बीच अभय यादव और उसके साथी चेतना यादव, निहाल यादव ने कमल विहार सेक्टर-1 में मकान और जमीन दिलाने का झांसा देकर उनसे लगभग 1 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी ठगी के बाद अपने ऑफिस को बंद कर फरार हो गए थे।
इस मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 594/24 धारा 318(4), 336, 3(5) भा.न्याय.संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पहले की गई कार्रवाई:
पुलिस ने पहले इस मामले में आरोपी चेतना यादव और निहाल यादव को गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:
उड़ीसा निवासी मुख्य आरोपी खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव को पुलिस ने उड़ीसा में पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 3 लाख रुपये नगद और ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
आरोपी ने ठगी के पैसों से एक बुलेट दोपहिया वाहन और एक टाटा एस मालवाहक वाहन खरीदा था, जिन्हें पुलिस रिमांड के दौरान जप्त किया जाएगा। इस ठगी में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव, पिता बिनोद सागर, उम्र 42 साल, निवासी ग्राम जटगढ़, थाना कोमना, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा।
इस कार्रवाई में थाना टिकरापारा से थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार साहू, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, आर. अरूण ध्रुव, अनिल भोई एवं विक्रम मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30