सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसी दुनिया है जहां इंसान का पूरा मनोरंजन होता है। जब भी किसी का मूड ऑफ होता है या फिर मनोरंजन की तलाश होता है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ जाता है और यहां उसे एक के बाद एक ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर वह अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर मजेदार वीडियो काफी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी अनोखी अंग्रजी सुना रहा है।
शख्स की अंग्रेजी कर देगी हैरान
अभी 23 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है। वीडियो में एक शख्स कुर्सी पर बैठकर कैमरे की तरफ देख रहा है। वह कहता है, ‘कुछ लोग कहते हैं कि मुझे इंग्लिश नहीं आती, क्यों? No English Come To Me? मतलब मुझे इंग्लिश नहीं आती। ये मैं क्या बोल रहा हूं, इंग्लिश ही तो बोल रहा हूं। Please my friend don’t fly my joke. मतलब मेरा मजाक मत उड़ाओ।’
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @comedibanda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ये फिर से आ गया।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह काफी मजेदार है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का स्वागत करना भूल गया मैं। तीसरे यूजर ने लिखा- आप तो बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हो। चौथे यूजर ने लिखा- ये लिजेंड है, आता रहेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- इंग्लिश को तूझे सिखाने की जरूरत है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031