रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश के आसार से दिन और रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी समेत अधिकांश जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
अभी मध्य एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है, बुधवार के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई। बीजापुर के गंगालूर में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर सुबह का दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया। जो अगले 12 घंटों के दौरान इसके लगभग पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने और पूर्वी राजस्थान पर एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।
इसके बाद, यह धीरे-धीरे दक्षिण राजस्थान और गुजरात से होते हुए लगभग पश्चिम-दक्षिण पश्चिम ओर बढ़ना जारी रखेगा और 29 अगस्त की सुबह के आसपास सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों से उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरेगा। जिसके असर से एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के गंगालूर में 110 मिमी, लालपुर थाना – 70 मिमी, बीजापुर, सक्ती में 60 मिमी, सुकमा, कोटा, नया बाराद्वार, बेलगहना कटेकल्याण, नवागढ़, भैसमा छाल, भोथिया में 50 मिमी, पौडी उपरोरा, पेंड्रा बास्तानार बरपाली, बड़े बचेली, मुंगेली, बगीचा, सारागांव, गीदम मालखरौदा, रतनपुर, घरघोड़ा में 40 मिमी, दंतेवाड़ा 30 मिमी बारिश हुई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30