रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित मेडलाइफ अस्पताल के पांचवें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार देर शाम की है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मरीज ओडिशा के बरगढ़ जिले के ग्राम छिंदईकेला, बरपाली का रहने वाला था। मृतक राम बिस्वाल को उसके परिजन ओडिशा से मानसिक रोग का इलाज कराने 22 अगस्त को अस्पताल लेकर आए थे। जहां पांचवें मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में उसे भर्ती कराया गया था। रविवार देर शाम को अचानक पांचवें मंजिल की खिड़की से संदिग्ध परिस्थिति में वह गिर गया। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ मरीज को अंदर ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल मरीज ने खुदकुशी की है या कोई हादसा है, यह साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि उसे किसी ने वार्ड से नीचे कूदते हुए नहीं देखा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मरीज ने बिना ग्रिल लगे खिड़की से नीचे कूदकर खुदकुशी की है। पूछताछ में स्वजनों का कहना है कि माइग्रेन से पीड़ित होने के कारण राम बिश्वाल को इलाज कराने अस्पताल लेकर आए थे। अचानक हुए इस घटना से वे सदमें में है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30