बीजापुर। बीजापुर में सर्चिंग पर निकले एएसआई बाइक के साथ खाई में गिर गये। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एएसआई का नाम चमरू राम था और वे तेलम मोरमेड़ गांव, बीजापुर के निवासी थे। जवान का अंतिम संस्कार मोरमेड़ गांव में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार की रात बीजापुर डीआरजी की टीम तिमेनार और बेचपाल क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान बेचापाल के पास पहाड़ी रास्ते और खाई में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एएसआई चमरू राम के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें गंभीर हालत में नेलसनार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बता दें कि चमरू राम ने कुछ दिनों पहले जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा पालनार आये थे। इसी दौरान एएसआई चमरू ने उन्हें अपनी बाइक में बैठाकर शिविर स्थल तक ले गये थे। इस घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, एसपी जितेंद्र यादव ने भी एएसआई को श्रद्धांजलि दी है। इस घटना की खबर के बाद बीजापुर में उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। आज शहीद जवान का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम मोरमेड में किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30