चाय बनाते समय होने वाली छोटी-मोटी लापरवाही आपकी हेल्थ को काफी हद तक डैमेज कर सकती हैं इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आप दूध वाली चाय बना रहे हैं तो आपको इसमें दूध डालने के बाद 2 से 3 मिनट से ज्यादा बॉइल करने से बचना चाहिए। अगर चाय में डाला जाने वाला दूध पहले से गर्म है तो आप बॉइल करने के समय को थोड़ा सा और कम कर सकते हैं। अगर आप तीन मिनट से ज्यादा दूध वाली चाय को बॉइल करेंगे तो आपकी चाय का टेस्ट कड़वा हो सकता है।

सेहत के लिए नुकसानदायक

दूध वाली चाय को ज्यादा देर तक उबालने की वजह से आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा देर तक उबाली गई चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट में दर्द और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय को तीन मिनट से ज्यादा देर तक उबालने की वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्व भी खत्म हो सकते हैं।

चाय को बार-बार गर्म न करें

आपको चाय सर्व करने के थोड़ी देर के अंदर ही चाय को पी लेना चाहिए। कुछ लोगों की चाय जब ठंडी हो जाती है, तो वो उसे दोबारा गर्म करके पी लेते हैं। लेकिन चाय को बार-बार गर्म करने की आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस तरह चाय को बार-बार गर्म कर पीने की वजह से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा चाय को दोबारा गर्म करने से उसके टेस्ट में भी बदलाव आ सकता है इसलिए चाय को सर्व करके एक ही बार में पी लेना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031