बिलासपुर में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। हाल ही में तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द, ललखदान, सफेद खदान सहित अन्य इलाकों में पागल कुत्तों ने 8 मासूम बच्चों समेत 40 से अधिक लोगों को काटा है, जिसमें से तीन मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द, ललखदान, सफेद खदान जैसे इलाकों में पागल कुत्ते की दहशत बनी हुई है। पागल कुत्तों ने 8 मासूमों समेत 40 से ज्यादा लोगो को काटा है। इनमें 3 मासूमों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सिम्स हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। वहीं पागल कुत्तों के काटने की लगातार मिल रही शिकायत को लेकर के नगर निगम धरपकड़ अभियान चलाकर शहरभर के आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में शिफ्ट कर रही हैं।

कुत्तों की संख्या ने हर किसी को चिंता करने पर मजबूर कर दिया है। इनकी दहशत के चलते अब तो लोग अपने घरों से भी निकलने में एक बार पहले सोचने लगे है, यदि बहुत जरुरी काम हो तभी अपने घरों से निकल रहें हैं। हालाकि नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस कुत्तों के आतंक की घटना को गंभीरता से लिया हैं और डॉग रेस्क्यू अभियान चलाकर शहरभर के कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।

सिम्स के अधीक्षक डॉ. एसके नायक ने बताया कि, लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल प्रबंधन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सीजनल रूप से डॉग बाइट के केस आते है। वर्तमान समय में भी हर उम्र के लोगो अपना इलाज कराने पहुंचे हैं। सिम्स में एंटी रेबीज के इंजेक्शन और अन्य आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है। ऐसे समय में तत्काल उपचार किया जा रहा है। फिलहाल केस बढ़े है, जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन अलर्ट है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031