उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शौच करके सड़क किनारे बैठे दर्जन भर ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो पिकप ने रौंद दिया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गांव में मातम पसर गया है. दरअसल, आज सुबह-सुबह रजपुरा थाना इलाके के भोपतपुर पक्का के मड़ैया गांव के कुछ लोग सुबह शौच करके सड़क किनारे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकप ने 9 लोगों को रौंद दिया. इसमें लीलाधर, धारामल, ओमपाल और पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा. वहीं, 4 वर्षीय मासूम अवधेश, निरंजन, जमुना, गंगाप्रसाद और ओमप्रकाश सहित 5 लोग घायल हुए हो गए.
इस भीषण हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मची तो ग्रामीण इकट्ठा होकर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और रजपुरा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी. भीषण हादसे की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस और एसपी कृष्ण बिश्नोई और सीओ डॉ गणेश गुप्ता तुरंत ही मौके पर पहुंचे और पांचों घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी भिजवाया. लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने पर तुरंत उन्हें सीएचसी से अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दूसरी तरफ मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही टक्कर मारने वाले बुलेरो पिकप का पीछा कर उसे पकड़ लिया.
रजपुरा थाना इलाके में अनूपशहर रोड पर शौच करके सड़क किनारे बैठे हुए पांच ग्रामीणों की मौत और पांच ग्रामीणों की घायल होने के हादसे की खबर मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, सूचना मिलते ही डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया भी एसडीएम और प्रशासनिक अफसरों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए.
रजपुरा सीएचसी प्रभारी डॉ मनमोहन शर्मा ने बताया कि दीपपुर डांडा गांव के पास पिकअप गाड़ी से हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया. उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
वहीं, डीएम ने बताया कि सिसौना डंडा गांव से 100 मीटर दूरी पर मोड़ के पास 9 लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप के चालक को नींद आने के कारण हादसा हो गया. इसमें पांच लोगों की जान गई है और पांच और लोग घायल हैं. अभी दो घायलों की हालत गंभीर है और तीन लोगों की हालत में सुधार है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031