पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को याद किया जाता है। यह अवधि पितरों को याद करने के लिए और उनकी शांति के लिए श्राद्ध आदि करने के लिए बेहद अहम मानी जाता है। मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में अगर पितृ आपके आसपास हों तो आपको कुछ विशेष संकेत पितृ पक्ष के दौरान मिलने लगते हैं। ये संकेत इस बात का प्रतीक भी हैं कि, पितरों का आशीर्वाद आपके साथ है और वो आपकी रक्षा कर रहे हैं। आइए जान लेते हैं पितृ पक्ष में मिलने वाले इन संकेतों के बारे में।
पितृ पक्ष के दौरान इन संकेतों का मिलना बेहद शुभ
अगर घर में मौजूद पेड़ पौधे खिल उठें
अगर पितृ पक्ष के दौरान घर में मौजूद सूखे पेड़-पौधे खिलने लग जाएं यानि उनमें हरियाली नजर आने लग जाए, तो समझ जाइए पितृ आपके आसपास हैं और प्रसन्न हैं।
पितृ पक्ष के दौरान सफेद फूल या पंख मिलना
पितृ पक्ष में अचानक से आपको सफेद फूल या सफेद पंख मिल जाए तो ये भी पितरों की प्रसन्नता का संकेत माना जाता है। साथ ही ये इस बात का भी संकेत हैं कि पितृ आपके जीवन में सुख-शांति लाएंगे। आप पर उनका आशीर्वाद है और हर स्थिति में वो आपके साथ हैं। सफेद पंख या या फूल का अचानक आपको मिलना यह भी बताता है कि, आपको मानसिक सुकून मिल सकता है।
कौए का बार-बार घर के आसपास आना और भोजन ग्रहण करना
अगर पितृ पक्ष के दौरान कौए बार-बार आपके घर में आ रहे हैं और जो भोजन आपने कौए के लिए रखा है उसे खा रहे हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि पितृ आपके कार्यों से प्रसन्न हैं और उनका साथ आपके साथ बना हुआ है।
शांति और सकारात्मकता महसूस करना
पितृ पक्ष की अवधि में अगर आप सकारात्मक भावों से भरे हुए हैं, किसी भी तरह का नकारात्मक विचार आपके मन में नहीं आ रहा, तो इसका अर्थ है कि पितरों की शुभ दृष्टि आप पर है। पितृ आपकी सुरक्षा कर रहे हैं और नकारात्मकता से आपको बचा रहे हैं। साथ ही पितृ पक्ष के दौरान कहीं न कहीं आपके घर में या आपके आसपास वो विचरण कर रहे हैं।
अचानक से धन की प्राप्ति
पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको अचानक से धन लाभ हो जाए तो यह भी बेहद अच्छा संकेत है। इसका मतलब है पितृ आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे और उनके आशीर्वाद से किसी भी काम में अड़चन का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।
काले कुत्ते या गाय का घर में
अगर श्राद्ध के दौरान काला कुत्ता या गाय आपके पास आती है तो इसे भी शुभता का सूचक माना जाता है। खासकर पितृ पक्ष में काले कुत्ते या काली गाय का घर में आ जाना दर्शाता है कि आपके पूर्वज आपके आस पास हैं। आपको घर में आए कुत्ते या गाय को भोजन के लिए कुछ न कुछ अवश्य देना चाहिए, इससे पितरों की अनुकंपा आप पर बनी रहती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30