रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस आशय का आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।