रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्र. 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. राजेश कुमार पाठक को श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया। डॉ. पाठक का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।
डॉ. राजेश कुमार पाठक रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के कुलपति बने, राज्यपाल ने की नियुक्ति
Previous Articleरूपा गांगुली ने खोला मोर्चा, कहा-औरतों को जलील कर रहा बॉलीवुड
Related Posts
Add A Comment


















