नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे. केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के अनुसार, वह दो दिन के भीतर सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे. जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना नई दिल्ली में उनकी विधानसभा में होगा. इसका चुनाव कर लिया गया है. वो जल्द ही वहां शिफ्ट हो सकते हैं. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा ही था कि वह श्राद्ध पक्ष समाप्त होने और नवरात्र शुरू होने के बाद दिल्ली सीएम का आवास छोड़ देंगे. दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने और दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 2015 से केजरीवाल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं. जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अभी तक शहर में अपना घर नहीं खरीदा है.
तब उन्होंने कहा था, “कुछ दिनों में मैं सीएम बंगला छोड़ दूंगा. आज, सीएम बने 10 साल बाद, मेरे पास दिल्ली में एक घर भी नहीं है. कई लोग मुझसे कहते हैं कि आप किस तरह के आदमी हैं, आप 10 साल तक सीएम रहे, आप 10 साल में 10 बंगले बना सकते थे.मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया, सिर्फ आपका प्यार और आशीर्वाद कमाया है. इसी प्यार का नतीजा है कि आज जब मैं सरकारी आवास छोड़ रहा हूं, तो दिल्ली में बहुत से लोग मुझे बिना किराए के अपना घर दे रहे हैं. पितृ पक्ष खत्म होने के बाद और नवरात्र शुरू होते ही मैं सीएम आवास छोड़कर आपके किसी भी घर में आ जाऊंगा और आपके साथ रहना शुरू कर दूंगा.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31