अलवर. राजस्थान के अलवर में एक अजगर की सर्जरी हुई फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि अलवर-जयपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय अजगर किसी गाड़ी के नीचे आकर घायल हो गया था. जिसके बाद कुछ युवाओं उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां अजगर की सर्जरी की गई और उसके चेहरे पर चार टांके लगाए गए. इसके बाद अजगर को वन विभाग की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक वन्य जीव प्रेमी युवा जयपुर मार्ग से अलवर आ रहे थे. तभी रास्ते में उन्हें भीड़ दिखाई दी. युवाओं ने अपनी गाड़ी रोकी और देखा कि एक अजगर घायल अवस्था में पड़ा है. तुंरत ही उन्होंने उसे उठाया और अलवर के भवानी टॉप स्थित पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे. साथ ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी. अस्पताल के डॉक्टर अनुज तोमर व डॉक्टर मनिंदर सिंह ने अजगर की सर्जरी की. अजगर के घाव में दवा के साथ चार टांके लगाए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930