रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। मेगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम विवि के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया। इस अभियान में कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अधिष्ठाता कृषि, महाविद्यालय रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी के सांगोडे की उपस्थिति में वृहद आयोजन हुआ जिसमे 300 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति द्वारा सभी उपस्थित स्वयंसेवको एवं अधिकारियो को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प किए।

इस अवसर पर कुलपति द्वारा सभी स्वयंसेवक से अपील कर आव्हान किया कि वे स्वयं अपने-अपने परिवार, अपने मोहल्ले, अपने गांव तथा अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता शपथ मे ली गई प्रतिज्ञा को अंगीकरण करना चाहिए तभी हम स्वच्छ भारत की ओर हमारा योगदान सार्थक होगा। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा संजय भारिया, छात्रा ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुबुही निषाद कृषि अभियांत्रिकी संकाय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सूरयवंशी सहित कई प्राध्यापकगण और जन समुदाय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31