जगदलपुर – छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने प्रेस नोट जारी कर अवगत कराया की आज दिनांक 2/10/2024 को सुबह 11.00 बजे महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम परचनपाल में जलभराव क्षेत्रो का सफाई, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति जगदलपुर बस्तर की संभागीय इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री लॉ एस एन पटेल जी के दिशा निर्देश पर लोकहितार्थ कार्यों और समाजसेवा के कार्यों को पुरे प्रदेश में समिति के संविधान अनुसार करेंने के उद्देश्य से किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत परचनपाल की सरपंच श्रीमती जयंती नेताम जी की उपस्थिति में स्थानीय गाँव वासियो के साथ मिलकर गाँव के हेंडपंप के आसपास की झाड़ियों झिल्ली कचरा व नालियों की सफाई करके ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्रामीणों को निःशुल्क आम कटहल निम्बू लिची और मुनगा के 25 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

गाँव में सफाई अभियान के पश्चात् महात्मा गाँधी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी शुरुवात में ग्राम सरपंच श्रीमती जयंती नेताम जी ने गाँधी जी चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया साथ ही उन्होंने सभी को संबोधित करते हुवे गाँधी जी के जीवन के बारे जानकारी देते हुवे कहा कि गाँधी जी को स्वक्छता बहुत पसंद थी हमें भी सभी को मिलकर गाँव के सभी लोगो को स्वक्छता के लिए प्रेरित करना हैं और आसपास सफाई रखना हैं। गाँव के सेवानिवृत शिक्षक श्री कमल सिंह ठाकुर जी ने भी गाँधी जयंती पर अपनी बात रखी।संभागीय अध्यक्ष श्री नवीन कुमार एक्का ने भी सभी को गाँधी जयंती के अवसर पर बधाई देते हुवे कहा कि स्वक्छता कि शुरुवात सबसे पहले स्वयं से और अपने घर से करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत संभागीय संयुक्त सचिव सुनीता दास जी ने पुष्प गुच्छ देकर किया मंच संचालन श्री सुर्यकान्त सिन्हा जी ने किया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्री नवीन कुमार एक्का के साथ संभागीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम दास मानिकपुरी, संभागीय संयुक्त सचिव सुनीता दास, संयुक्त सचिव श्री दिलीप पासवान, संभागीय महासचिव श्री योगेंद्र कश्यप, जयंत विश्वास,मनोज गुप्ता, राजकिशोर रामपुरे, चुम्मन सिंह ठाकुर, निरन सिंह ठाकुर, लछमण सिंह ठाकुर, कमलोचन सिंह, चककर सिंह, कमल सिंह ठाकुर के साथ गाँव कि महिलाओं ने भी स्वछता अभियान में अपना सहयोग दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30