छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टकार्ड अभियान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए समर्पित एकमात्र संगठन छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में लगातार पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत है। अभी हाल ही में रिटायर हुए मीरा तिवारी को 782 रुपये पेंशन के रूप में मिल रही है जो नयी पेंशन योजना की भयावहता को प्रदर्शित करता है

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि रिटायर कर्मचारी श्रीमती मीरा तिवारी एवं उनके परिवार के साथ पुरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में अगर कर्मचारी को इतना कम पेंशन मिले तो वह घर कैसे चलाएंगे अभी कोरोना काल में केवल सरकारी कर्मचारी ही जान जोखिम में डालकर लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में इतना कम पेंशन कर्मचारियों के मनोबल को गिरा देगा।

उन्होंने पोस्टकार्ड अभियान में लगे सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए सभी को सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का निवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को पोस्टकार्ड अभियान में भाग लेने तथा सफल बनाने की अपील के साथ अभियान में जुटे कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी जिलाध्यक्षों एवं पेंशन विहीन कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए कहा छग के सभी बड़े विभागों के सभी विभागों पोस्ट ऑफिस रेलवे, और बैंक विद्युत लोक निर्माण पीएचई ग्रामीण यांत्रिकी महिला बाल विकास वाणिज्य कर एवं अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को आवाहन किया गया है सभी संभागों जिलों में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है बिलासपुर मुंगेली पेंड्रा गौरेला मरवाही बलौदाबाजार दंतेवाड़ा सुकमा कांकेर कोरबा अंबिकापुर बलरामपुर जशपुर जांजगीर चांपा महासमुंद कोरबा रायपुर दुर्ग बालोद राजनांदगांव धमतरी कवर्धा सहित कई जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031