चीन में एक शख्स को अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ सोते हुए पकड़ने पर छह महीने के लिए जेल जाना पड़ गया. एक तो पत्नी ने उसे धोखा दिया. फिर ऐसा क्या हुआ कि उल्टे उसे ही जेल जाने की नौबत आ गई. वजह भी काफी चौंकाने वाली है.
दरअसल, पत्नी के साथ बिस्तर पर पकड़े गए व्यक्ति ने पति के खिलाफ शिकायत की थी. उसने शख्स के खिलाफ डरा-धमकाकर पैसे लेने की शिकायत की थी. इसके बाद पति आरोपी मानते हुए उसे 6 महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई. इसके अलावा भी कोर्ट ने जो वजह बताई वह भी चौंकाने वाली है.
पूर्वी चीन के शैंडोंग में 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने देखा कि उसकी पत्नी अपनी बेटी को ट्यूटर के पास ले जाती थी, इसमें उसे असामान्य रूप से काफी समय लग जाता था. इसलिए उसने एक दिन उसके पीछे-पीछे चलने का फैसला किया. उसने देखा कि उसकी पत्नी एक होटल पहुंच गई. तब उसे अपनी पत्नी पर शक हो गया.
पत्नी के प्रेमी से मांगा हर्जाना
उसकी पत्नी होटल के एक कमरे में चली गई. कुछ देर बाद जब वह भी कमरे में दाखिल हुआ, तो बिस्तर पर पत्नी को किसी दूसरे शख्स के साथ पाया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी और शख्स के साथ मारपीट की. फिर उसने अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए हर्जाने के तौर पर उस शख्स से 25 हजार युआन लिये.
जबरन वसूली का लगाया आरोप
ये पैसे उसने तीन ऑनलाइन ट्रांजिक्शन के माध्यम से लिये थे. इसके बाद पत्नी के साथ होटल के कमरे में पकड़े गए शख्स ने पति के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद कोर्ट ने शख्स को पत्नी के प्रेमी को ब्लैकमेल करने और उसे वित्तीय मुआवज़ा देने के लिए मजबूर करने के लिए छह महीने की सज़ा सुनाई. शख्स ने बताया कि उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश की. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031