दिल्ली। छोटे पर्दे की अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोना से संक्रमित हो गई है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है. साथ ही कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, और मैंने घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने कहा कि ये वक्त कठिन है लेकिन सावधानी बरत कर इलाज लेना में ही समझदारी है. टीवी शो मेरे डैड की दुलहन में अहम किरदार निभा रहीं श्वेता तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने आप में कोरोना के लक्षण देखे थे. उन्हें 16 सितंबर से तबीयत खराब होते दिख रही थी. जिसके बाद उन्होंने शूटिंग को छोड़ तुरंत कोरोना टेस्ट करवाया. उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं करना चाहती थी, मैं लोगों के आस पास थी, और कई लोग मेरे आस पास थे. मेरे कोरोना होने से लोगों के लिए खतरा हो सकता है. बताया जा रहा है कि 1 अकटूबर तक श्वेता खुद को क्वरंटीन कर के रख सकती है. श्वेता ने बताया कि वो इस दौरान गर्म पानी का सेवन बहुत कर रहीं है. और वो बिल्कुल ठीक महसूस कर रहीं है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031