मोक्ष की धरती गया में एक और अनोखा पिंडदान हुआ. यह पिंडदान विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया गया. पूरे विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई. यह पिंडदान गया के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव और चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार, निर्भया वात्सल्य शक्ति के संयोजिका सत्यवती गुप्ता ने की. कोरोना काल के दौरान देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवान, ड्यूटी के दौरान मारे गए चिकित्सकों, स्वास्थ कर्मियों और इस महामारी से असमयिक मरे लोगों की आत्मा की शांति को लेकर यह पिंडदान किया गया.
Previous Articleबेटे के दोस्त पर 500 रुपये चोरी का शक, पिटाई में चली जान
Next Article नगमा ने एनसीबी की जांच पर उठाये सवाल, कही यें बातें…
Related Posts
Add A Comment


















