फ्लाइट्स में यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणी बनी होती है और इनमें अलग-अलग तरह के लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में एक एयर होस्टेस ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट के विभिन्न क्लास में सफर करने वाले लोगों के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये.
एयर होस्टेस ने बताया कि फ्लाइट में फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले लोग इकॉनमी के यात्रियों से काफी अलग होते हैं. इन दोनों श्रेणी के लोगों के बीच व्यवहार को लेकर काफी अंतर होता है. खासकर इनके डिमांड चौंकाने वाले होते हैं.
इस एयर होस्टेस के पास अपने पेशे का 10 साल का अनुभव है. ये अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने पेशे से जुड़े अनुभवों को साझा करती रहती हैं. इनके अनुसार फ्लाइट में दोनों ही क्लास के यात्रियों में पैसे के स्पष्ट अंतर के अलावा कई और चीज हैं जो हमेशा सामने आती हैं.
डिमांड होते हैं चौंकाने वाले
उन्होंने बताया एक चीज जो मुझे प्रथम श्रेणी के यात्रियों के बारे में हमेशा चौंकाती है, वो ये कि वे लोग कुछ डिमांड नहीं करते हैं. वास्तव में वे खाते ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मेरा एक्सपीरियंस यही बताता है कि जो लोग इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी या यहां तक कि बिजनेस क्लास में यात्रा करते हैं, वे उन्हें मिलने वाले सुविधाओं के सारे फायदे उठाना चाहते हैं.
इसी वजह से इकॉनमी क्लास वाले कभी-कभी वो सब कुछ डिमांड करते हैं, जिसकी उन्हें सुविधा दी जा रही है. ऐसे में वे कुछ भी खा लेते हैं और खुद को बीमार कर लेते हैं.वहीं प्रथम श्रेणी के यात्रियों की मानसिकता अलग होती है.
फर्स्ट क्लास में सफर करने वालों के बारे में एक बात यह है कि उन्हें सबसे अच्छा खाना, सबसे अच्छी शैंपेन, लॉबस्टर, कैवियार, सबसे अच्छा स्टेक, सब कुछ मिलता है. फिर भी वे न तो कुछ खाते हैं और न ही मुश्किल कुछ पीते हैं.
एयर होस्टेस ने बताया कि मुझे लगता है कि यह उनकी मानसिकता है कि मेरे पास पर्याप्त है. मुझे खुद को पूरी तरह से लालची बनाने की जरूरत नहीं है. अंत में उन्होंने लिखा कि मुझे लगा कि अलग-अलग क्लास में सफर करने वाले लोगों के इन व्यवहारों को जानने में आपकी दिलचस्पी होगी. इसलिए ऐसा पोस्ट किया.
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स ने एयर होस्टेस के इस पोस्ट पर अपने-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक ने कहा इकॉनमी क्लास के लोग लाउंज में खाना नहीं खाते. फर्स्ट क्लास के लोग बोर्डिंग से पहले खाना खाते हैं. शायद इसलिए क्योंकि अमीर लोग मिशेलिन क्वालिटी वाले खाने के आदी हैं और सबसे बढ़िया फर्स्ट क्लास खाना भी उस स्तर से बहुत कम होता है.
एक यूजर ने लिखा कि मैं एक सफाईकर्मी हूं. ग्राहक जितना अमीर होता है, फ्रिज उतना ही खाली होता है. मैंने मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के घरों की सफाई की है, उनके फ्रिज भरे हुए हैं, उनके पास सालों के लिए सामान है. बहुत अमीर लोगों के फ्रिज खाली रहते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031