सूरजपुर, माेहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और जशपुर कलेक्टर बदले गए

रायपुर। राज्य शासन ने 11 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जनसंपर्क आयुक्त के पद पर रवि मित्तल को पदस्थ किया गया है। जारी आदेश मेें तीन जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में जन्मजय मोहबे एमडी नागरिक आपूर्ति विभाग को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों साथ संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जगदीश सोनकर एमडी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। एस जयवर्धन कलेक्टर माेहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को कलेक्टर सूरजपुर पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम सीईओ डग राज्य कौशल विकास अभिकरण को एमडी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रवि मित्तल कलेक्टर जशपुर को आयुक्त जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए सीईओ संवाद तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तुलिका प्रजापति संचालक महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार प्रोजेक्ट डायरेक्टर मिशन परियोजना को कलेक्टर माेहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया है। रोहित व्यास कलेक्टर सूरजपुर को कलेक्टर जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई आयुक्त नगर निगम कोरबा को सीईओ जिला पंचायत बस्तर,कुमार विश्वरंजन सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा को उप सचिव मंत्रालय, जयंत नाहटा एसडीएम दंतेवाड़ा को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा और आईपीएस अधिकारी मयंक श्रीवास्तव जनसंपर्क आयुक्त की सेवाएं गृह विभाग को लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031