बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मकान से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती रत्न समेत करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चोरी गए सामान और रकम की वास्तविक पुष्टि मकान मालिक दंपत्ति के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर मुख्य मार्ग स्थित कारोबारी रजनीश सेठ का मकान है। रजनीश सेठ और उनकी पत्नी तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और बड़े इत्मीनान से एक-एक कमरे की तलाशी लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए एसी को हटाकर रास्ता बनाया और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घर के कमरों में रखे सामान को खंगालते हुए कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले रजनीश सेठ के एक मित्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। टीम द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

चोरों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर चोरी की रकम करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन चोरी किए गए नगदी, जेवरात, रत्न और अन्य कीमती सामान की वास्तविक कीमत का आकलन मकान मालिक दंपत्ति के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30