रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर दिखेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले 3-4 दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं 25-26 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का पूर्वानुमान है।
8 जिलों के लिए यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद और गरियाबंद में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 3 दिन बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
25 अक्टूबर_ सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले।
26 अक्टूबर_ बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले ।
27 अक्टूबर_ रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग।
चक्रवाती तूफान ने रोकी ट्रेन
चक्रवर्ती तूफान दाना के प्रभाव से ट्रेनों को बचाने के लिए रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। गहरे अवदाब का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा।
100- 110 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इस वजह से रेलवे ने पुरी, सूरत, अहमदाबाद व अजमेर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे ने यह निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ऐसे यात्री, जिन्होंने महीनों पहले दीपावली पर यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन कराया है। अब वे तक गंतव्य तक नहीं जा पाएंगे या फिर उन ट्रेनों में आरक्षण कराने मशक्कत करनी पड़ेगी, जिन्हें रद्द नहीं किया गया है। ट्रेन रद्द होने से रायपुर मंडल और बिलासपुर जोन से लगभग हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं, जिन्हें रेलवे ने पैसे रिफंड करने की प्रकिया भी शुरू कर दी है।
पुरी की 4 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
चक्रवर्ती तूफान दाना का प्रभाव उत्तरी ओडिशा की ओर अधिक बताया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने 24 नवंबर को पुरी आने व जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अलावा 26 को भी अहमदाबाद-पुरी नहीं चलेगी। 29 को अजमेर-पुरी का परिचालन नहीं होगा। इस सप्ताह में पुरी की ट्रेन कम रहेगी। टिकट आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन रद्द होने के बाद यात्री दूसरी ट्रेन से सफर करने रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं। कम समय में यात्रियों को रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है। वर्तमान में जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया है, उनमें सीटों की बुकिंग हो चुकी है। बोगी बढ़ाने से ही राहत मिल सकती है।
यह ट्रेन रहेगी रद्द
22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930