रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कार ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। ग्राम अमझर का रहने वाला सुरेश कुम्हार (36) साल पिछले 8-10 सालों से अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सुरेश अपने साथी सोमनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गृहग्राम अमझर जा रहा था। तभी रास्ते में टेमटेमा के पास मोड़ पर सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031