दिवाली के मद्देनजर योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने 31 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नंवबर की भी छुट्टी कर दी है। सरकार ने यह आदेश दिया है।
योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे। इससे पहले प्रदेश में 31 अक्टूबर की ही सिर्फ छुट्टी घोषित कर दी गई, लेकिन अब इसी के साथ ही सरकार ने 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है। इसे लेकर सरकार ने आदेश भी जारी किया है। जानकारी दे दें कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर की शाम से लेकर 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी, ऐसे में योगी सरकार की ओर से कर्मचारियों को 1 नवंबर की भी छुट्टी दी गई है। वहीं, अगले दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों को 4 दिनों की छुट्टी मिल सकती है।
बता दें कि यूपी सरकार से पहले उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के अगले दिन छुट्टी दी है।
उत्तराखंड में भी दो दिनों की छुट्टी
पुष्कर धामी सरकार ने भी पहले 31 अक्टूबर के लिए दिवाली की छुट्टी घोषित की थी, फिर बाद में इसे बढ़ाकर 1 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया। इसके बाद अगले दिन शनिवार और रविवार है। ऐसे में कर्मचारियों को करीबन 4 दिनों की छुट्टी मिल गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031