भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाती हैं और साथ ही यमराज की पूजा भी करती है। बहनें भाई की सलामती और लंबी उम्र के लिए इस दिन यमराज की पूजा भी करती हैं। साल 2024 में भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन क्या गलतियां करने से भाई और बहन को बचना चाहिए, और ये गलतियां करके क्या नुकसान आपको हो सकते हैं, इसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
भाई दूज के दिन ये गलतियां करने से बचें:
भाई खाली हाथ न जाएं बहन के घर: भाई दूज का त्योहार, भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देता है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाते हैं, लेकिन भाईयों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि गलती से भी बहन के घर खाली हाथ न जाएं। इस दिन बहन के लिए उपहार जरूर लें चाहे उसकी कीमत कम हो या ज्यादा।
तिलक के दौरान न करें ये गलती: भाई दूज पर बहन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक करती है। इस दौरान आपको प्रसन्न रहना चाहिए। नाराजगी या किसी कड़वाहट के साथ तिलक करने से रिश्ते में नकारात्मकता आती है।
भाई-बहन न करें झगड़ा: भैया दूज के दिन भाई-बहन को गलती से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से रिश्ता तो खराब होती ही है साथ ही बहन की कुंडली में मंगल और भाई की कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो जाती है जिससे जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
भोजन न ठुकराएं: भाई दूज पर बहनों के द्वारा भाई के लिए पकवान बनाए जाते हैं। भाई को इस दिन गलती से भी बहन द्वारा बनाए गए पकवान का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, बहन के साथ भी आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
काले कपड़े न पहनें: भाई दूज काले रंग के कपड़े ना ही बहन को पहनने चाहिए और ना ही भाई को। शुभ मौकों पर काले रंग के कपड़े पहनना अच्छा नहीं माना जाता। आप इस दिन पीले, लाल, गुलाब, हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
तामसिक भोजन से करें परहेज: इस दिन भाई और बहन दोनों को ही तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचें। सात्विक भोजन भाई दूज के दिन ग्रहण करना चाहिए, इससे आपको रिश्ते में निखार आता है।
भैया दूज के दिन अगर भाई-बहन ऊपर बताई गई गलतियां करते हैं तो उनकी कुंडली में मंगल और बुध की स्थिति भी खराब हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भाई का कारक ग्रह माना जाता और बुध को बहन का। ऐसे में अगर भाई-बहन का रिश्ता अच्छा नहीं रहता तो ये दोनों ग्रह भी बुरे फल प्रदान करने लग जाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930