छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर अपने टीम के साथ एक मामले की पूछताछ के बाद कानपुर से लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालको के साथ पाली से 6 तारीख को कानपुर गई हुई थी। किसी प्रकरण में आरोपी की पतासाजी के बाद टीम वापस लौट रही थी। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंढूका गांव के पास वाहन के सामने एक कुत्ता आ गया। चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चली गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30