कोंडागांव । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में आज कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव क्षेत्रान्तर्गत 25 अक्टूबर से 09 नवंबर की स्थिति में छोटा व्यापार पंजीयन प्राप्त कर क्रय-विक्रय करते पाये जाने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ जप्ती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान, और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धाम, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का और ग्राम बिवला निवासी सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ग्राम गम्हरी के डागेश कुमार पांडेय द्वारा खुद का पट्टा नहीं होने पर 29 क्विंटल के 64 बोरी धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर अवैध भंडारण कराया जा रहा था, जिसे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 27 एल 3571 के साथ जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही गत दिवस कोण्डागांव विकासखंड के माकड़ी थाना अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को लगभग 202 क्विंटल के 450 बोरा धान के साथ बिना किसी दस्तावेज के मांजीसा एग्रो प्रोडक्ट फर्म के लिए परिवहन करते पाया गया, जिस पर जप्ती की कार्यवाही कर माकड़ी थाना के सुपुर्द किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30