दीपिका पादुकोण, सारा अली खान के बाद अब श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी की पूछताछ खत्म हो गई है. 6 घंटे की पूछताछ के बाद श्रद्धा कपूर एनसीबी के दफ्तर से निकल गई हैं. पूछताछ के दौरान श्रद्धा कपूर ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया है. हालांकि एनसीबी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. इसके अलावा एनसीबी ने सीबीडी ऑयल को लेकर जया साहा के साथ हुई श्रद्धा की चैट पर सच जानने की कोशशि की. सुशांत के घर पार्टी को लेकर श्रद्धा कपूर ने बताया कि वह पार्टी छिछोरे फिल्म के लिए थी. अब आज की पूछताछ खत्म कर श्रद्धा घर निकल चुकीं हैं.
Previous Articleअनूठी पहल : चाहिये गन लाइसेंस तो लगाने होंगे 10 फलदार पेड़
Related Posts
Add A Comment


















