एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा किसी अन्य युवक से मुलाकात के बाद नंबर ब्लॉक किये जाने से दुखी होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस युवक ने खुदकुशी कर ली। अपने सुसाइड नोट में इस युवक ने इस बात का जिक्र किया है। मामला भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल की है। घटना की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं निशांत के पिता आने के बाद उसका शव फंदे से उतारा गया। जिसके बाद उसके शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि निशांत ने 19 सितंबर को ही पढ़ाई करने के लिए कमरा किराया पर लिया था। वह अक्सर घऱ लेट लौटता था। सोमवार की रात भी वह 11.30 बजे घर लौटा और बगल के कमरे में रहने वाले दोस्त के मोबाइल से किसी से बहुत देर तक बात की। उसके पास भी फोन था पर तीन दिन से उसका फोन दोस्तों ने नहीं देखा था। एक घंटे तक बात करने के बाद वह 12.30 बजे अपने कमरे में चला गया फिर सुबह फंदे पर लटका पाया। दोस्तों ने बताया कि जब घऱ लौटा था तो असामान्य था। वह अपनी मम्मी का फोन रिसीव नहीं कर रहा था। जिसके बाद दोस्त अगले दिन उसका दरवाजा खुलवाने गए थे। दोस्तों ने बताया कि गर्लफ्रेंड शुभी ने उसका नंबर कर दिया था ब्लाक, जिससे वह काफी परेशान था। लेकिन वह दोस्तों से ज्यादा मतलब नहीं रखता था और शुभी के बारे में कुछ नहीं बताता था। निशांत के पिता उमाकांत सिंह एनटीपीसी कहलगांव में इंजीनियर पद पर तैनात हैं। मौसी कंचन एसएसपी कार्यालय के हिंदी शाखा में तैनात है। वे लोग कहलगांव टोला पीरपैंती के मूल निवासी है. निशांत को पढ़ाई करने के लिए भागलपुर भेजा था। उसके कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मम्मी को भी सॉरी कहा है. उसने अपनी प्रेमिका शुभी को संबोधित करते हुए कहा है कि शुभी तुम तो हमको पूरा भूल गई हो. आज एक लड़का के चक्कर में फंस गई तो हमें छोड़ ही दी हो. हम बोल रहे थे ना कि हम कुछ भी कर सकते हैं तुम्हारे लिए. बस तुम अपनी लाइफ में खुश रहो. हम आज खुदकुशी कर रहे हैं. अगर ये लेटर तुमको मिल जाता है तो अच्छी बात है. वरना कोई बात नहीं. फोन भी नहीं है मेरे पास…

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031