मुंबई के अंधेरी इलाके में 26 साल के स्ट्रगलिंग एक्टर अक्षत उत्कर्ष चौधरी की कथित खुदकुशी का मामला सामने आया है। अक्षत ने रविवार रात अंधेरी के अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। वो मूल रूप से बिहार के मुजफ़्फरपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने अक्षत के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार शव बिहार ले गया। इस मामले में परिवार ने मुंबई पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार ने अक्षत की मौत को संदिग्ध बताया है।

आपको बता दें कि लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई करने वाले अक्षत भोजपुरी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई आए थे। वो मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके के रहने वाले थे। पिता का नाम राजू चौधरी है। अक्षत पिछले 2 सालों से मुंबई में थे और अंधेरी वेस्ट के सुरेश नगर स्थित किराए के फ्लैट में रहते थे। अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अक्षत के साथ एक दूसरी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान रहती थी। स्नेहा चौहान और अक्षत के बीच काफी करीबी थी। इसके अलावे चाचा विक्रम चौहान ने आकांक्षा दुबे नामक एक दूसरी लड़की के बारे में भी बताया है, जो कि अक्षत की एमबीए की क्लासमेट रही है और उसके भी अक्षत से दोस्ती थी। अक्षत की मौत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सूचना दी थी। उनके मुताबिक अक्षत मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे. अपकमिंग फिल्म लिट्टी चोखा में उन्होंने रोल भी किया था। मुंबई पुलिस की मानें तो अक्षत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने तौलिये से फांसी लगाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031