रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर की 341 पदों पर भर्ती होगी. यह पहली बार है जब एसआई की भर्ती सीजीपीएससी के माध्यम हो रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए थे. कैबिनेट में फैसले के बाद अब ऊंचाई व सीने के माप को लेकर एसटी उम्मीदवारों को छूट दी गई है. इसके अनुसार फिर से आवेदन का अवसर दिया गया है. इसकी प्र​क्रिया शुरू हो गई है. 25 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. सभी वर्ग के युवा जो पहले आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे भी फॉर्म भर सकते हैं. इसी तरह जो आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में कुल 341 पदों पर भर्ती होगी. इसमें सबसे अधिक 278 पद एसआई के हैं. इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल है. सूबेदार, एसआई, एसआई (विशेष शाखा) और प्लाटून कमांडर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. इसी तरह एसआई (अंगुल-चिन्ह), एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के लिए गणित, भौतिकी, रसायन के साथ बीएससी या समकक्ष। एसआई (कंप्यूटर) और एसआई (साइबर क्राइम) के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031