स्कूल में प्रिंसिपल के हाथों जमकर पिटे हेडमास्टर सर, फिर DM साहब ने भी चला दिया निलंबन का
शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे एक हेडमास्टर की प्रिंसिपल ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी. हेडमास्टर के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है. पिटाई के बाद प्रिंसिपल ने कार से हेडमास्टर को घर तक छोड़ा. शराब पीकर स्कूल आने पर कलेक्टर ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया. वहीं, हेडमास्टर को बेरहमी से पीटने पर पुलिस ने प्रिंसिपल पर गंभीर धाराओं मारपीट सहित SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. हेडमास्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
इसमें हेडमास्टर सर की पिटाई कोई और नहीं, बल्कि प्रिंसिपल सर कर रहे है. मामला मध्य प्रदेश के रीवा स्थित शासकीय हाई स्कूल जवा का है. यहां हेडमास्टर मुन्ना लाल कोल शराब के नशे में टल्ली होकर विद्यालय पहुंचे. हेडमास्टर मुन्ना लाल की पहले से शिकायत थी कि वह नशे में स्कूल आते हैं और छात्र व शिक्षकों से अभद्रता करते हैं.
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर संकुल प्राचार्य ने विद्यालय में पहुंचकर जांच की और मौके पर उपस्थित लोगों से बयान लेकर प्रतिवेदन बनाया. निरीक्षण के बाद घर जा रहे हेडमास्टर को संकुल प्राचार्य हीरामणि त्रिपाठी ने स्कूल में बुलाया.
हेडमास्टर मुन्नालाल कोल इतने नशे में थे कि वह खड़े नहीं हो पा रहे थे. हेडमास्टर की इस हालत को देखकर संकुल प्राचार्य को गुस्सा आ गया. उन्होंने लाठी डंडे और लात घूंसे से हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी. इससे हेडमास्टर को हाथ पैर में चोटें आई हैं.
मामले को बिगड़ता देख प्रिंसिपल ने अपने अपनी कार से घर छोड़ दिया. उधर, शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर कलेक्टर ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया. निलंबित हेडमास्टर को जब होश आया तो उन्होंने थाने में प्रिंसिपल पर शिकायत दर्ज करा दी.
हेडमास्टर ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गलियां दीं और उन्हें लाठी डंडे से पीटा जिससे उन्हें हाथ पैर में चोट आई है. पुलिस ने हेडमास्टर की शिकायत पर BNS की धारा 296, 115(2) 3(1) द, 3(1) ध, 3(2)(VA) SC/ST का प्रकरण दर्ज किया विवेचना में लिया है.
हेडमास्टर मुन्ना लाल का कहना है कि वह घर जा रहे थे तभी उन्हें जरूरी काम की बात कहकर स्कूल बुलाया गया. उन्होंने प्रिंसिपल को प्रणाम किया, लेकिन उनके पैर नहीं छुए. इससे वह नाराज हो गए और लाठी से पीटने लगे. स्कूल में लगे CCTV में पूरा वाकया रिकॉर्ड हो गया. इस मामले में एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. जवा थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस केस की जांच कर रही है.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031