हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोषी के लिए सख्त सजा की मांग करते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय चौक के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन और हिरासत में लिए जाने का वीडियो भी ट्विटर पर ट्वीट किया। हिरासत में ली गईं कार्यकर्ताओं में दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन भी शामिल हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद एक कार्यकर्ता ने कहा, हाथरस में एक दलित बेटी की बलात्कार के बाद मौत हो गई है, हमने कोई आंदोलन नहीं किया और न ही कोई नारे बाजी की, उसके बाद भी पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस पर बिके होने और लोकतंत्र ह्त्या करने का भी आरोप भी लगाया। गैंगरेप के बाद दलित पीडि़ता की मौत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के साथ भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद भी धरने पर बैठे। उन्होंने सड़क अवरुद्ध कर हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद देश भर में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन
Previous Articleपुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्ट कार्ड अभियान जारी रहेगा
Related Posts
Add A Comment


















