उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप मामले के बारे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान ले लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन किया और इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की पहल की जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। एक दूसरे ट्वीट में योगी ने कहा, हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे। मामले की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह दल आगामी सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगा। तुरंत न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस मामले का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। हाथरस से बुधवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विक्रांत सिह ने बताया कि लड़की का अंतिम संस्कार बीती रात दो बजे परिजनों की सहमति से पुलिस बल के साथ करा दिया गया। हाथरस जिले में गत 14 सितम्बर को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई। 19 वर्षीय दलित लड़की ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
हाथरस गैंगरेप मामला: पीएम के कठोर कार्रवाई के निर्देश पर सीएम ने कहा-दोषी कतई नहीं बचेंगे…
Related Posts
Add A Comment


















