अगर आप किसी घर को खरीदते हैं, तो उसके चप्पे-चप्पे को जान लेना चाहते हैं. उसके हर कोने को देखकर जानना चाहते हैं कि आप उसे किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि कई बार ऐसा भी हो जाता है कि खुद मालिक को ही नहीं पता होता है कि घर में कोई रहस्यमय तहखाना या छिपी हुई जगह है, जो कभी इस्तेमाल में आई ही नहीं. एक कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.
सोशल मीडिया पर उसने अपने साथ हुई ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे सुनकर आपको ये किसी हॉरर फिल्म की कहानी की तरह लगेगा. कपल ने अपने लिए नया घर खरीदा था, जिसे वे अपने हिसाब से ठीक रहा रहे थे. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनके घर में कुछ ऐसा मिल जाएगा, जो उन्हें पुलिस के पास जाने को मजबूर कर सकता है.
फर्श के नीचे छिपा था रहस्यमय तहखाना
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक कपल ने करीब 50 साल पुराना एक घर खरीदा. वे चाहते थे कि इसे वे अपने हिसाब से रेनोवेट कराएं. उन्हें अपने बेडरूम के साथ बाथरूम चाहिए था. ऐसे में उन्होंने मरम्मत का काम शुरू कराया. जैसे ही उनका फर्श तोड़ा जाने लगा, उन्हें फर्श पर एक अलग सा पैच दिखाई दिया. उन्होंने इस हिस्से को तोड़ा तो घंटों तक खुदाई के बाद उन्हें सीढ़ियां मिलीं, तो नीचे की ओर जा रही थीं. अंदर काफी अंधेरा था, ऐसे में कपल को डर भी लगा और वे पुलिस को बुलाने के बारे में सोचने लगे. उन्होंने इस घटना का वीडियो भी रेडिट पर शेयर किया है.
अंदर का नज़ारा कुछ अलग ही था
आखिरकार वे हाथ में टॉर्च लेकर जब अंदर गए, तो उन्हें एक तहखाना दिखाई दिया. यहां पर पेंट हुआ था और कुछ अलमारियों के टंगने के निशान भी थे. ये कोठरी जैसा था, जिसे शायद पहले किसी ने स्टोर के तौर पर इस्तेमाल किया था और बाद में बंद कर दिया था. लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. किसी ने कहा कि उन्हें पुलिस को बताना चाहिए तो किसी ने कहा कि पुलिस के पचड़े में न पड़कर वे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031