चोरों ने निशाना बनाया तो एक साहित्य साधक के घर को। जबकि चोरों को यह पता होना चाहिये कि एक साहित्य साधक के घर साहित्य के अलावा क्या मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने उसी घर को निशाना बनाया और इस साहित्य साधक की अनमोल कृति मैला आंचल समेत कई रचनाओं की ओरिजनल कापी को लेकर चंपत हो गए। हम बात कर रहें प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार और पद्मश्री से सम्मानित स्व.फणीश्वर नाथ रेणु की। जिनके घर को चोरों ने निशाना बनाया। थाना कदमकुआं के राजेंद्रनगर रोड नंबर 16 स्थित ब्लॉक 2 में प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के बंद फ्लैट बी 30 के चोरों ने ताले तोड़ दिए। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। चोरों ने यहां से साहित्यिक विरासत व पांडुलिपियों को चुराया। चोरों ने रेणु के हस्ताक्षर वाली परती परिकथा, मैला आंचल, पलटू बाबू रोड, ठुमरी, अधूरा हस्तलिखित कागज की नाव, दर्जनों दुर्लभ चि_ियां, अन्य राइटर्स की दर्जनों पुस्तकों को चुरा लिया। इसके अलावा उनके बेटे पूर्व विधायक पदम पराग रेणु की महत्वपूर्ण फाइलें, फारबिसगंज जिला अररिया व विस से जुड़ी कई अहम फाइलें भी ले गए। हैरानी की बात तो ये है कि चोरों ने फ्लैट में रखे फ्रिज, टीवी समेत अन्य महंगे सामानों को छुआ तक नहीं। बताया गया है कि सरकार द्वारा पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु की साहित्यिक विरासतों को उनकी स्मृति में बने संग्रहालय में रखने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे अभी स्थानांतरित नहीं किया जा सका था। जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है।
साहित्य साधक के घर चोरी, मैला आंचल समेत कई रचनाओं की ओरिजनल कॉपी ले उड़े चोर
Previous Articleबड़े स्टार की तरह दिखने की चाहत में मॉडल ने गंवा दी अपनी…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















