What's Hot

विगत दिनों क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत क्रेडा द्वारा स्थापित सौर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री राणा की मूलाकात धमतरी जिले के एक किसान रमन साहू से हुई क्रेडा सी.ई.ओ. ने पाया कि किसान रमन साहू अपने खेत में स्थापित सोलर पम्प को बिना पम्प के नजदीक जाये चालू कर दिया। किसान श्री रमन साहू ने बताया कि मै मेरे यहॉ स्थापित सोलर पम्प को अपने मोबाईल से चालू और बंद करता हू। क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा उत्साहित होकर किसान श्री रमन साहू से इसके बारे में अधिक जानकारी लेते हुए पूछा कि अधिकतम कितने दूर से आप अपने मोबाईल से अपना सोलर पम्प बंद या चालू कर पाते है। इस पर किसान ने कहा कि मै अपने घर से अपना सोलर पम्प बंद चालू कर सकता हू, किन्तु एक बार मै असम गया था, मैने अपना सोलर पम्प वहॉ से भी बंद व चालू किया था।

वहॉ पर उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि हितग्राही श्री रमन कुमार साहू के यहा सौर सुजला योजना फेस-VII अंतर्गत 03Hp/DC/Sub क्षमता का सोलर पंप क्रेडा द्वारा स्थापित किया गया है। क्रेडा द्वारा नवाचार करते हुए माह फरवरी 2024 में किसान को उनके सोलर पम्प के साथ यह सुविधा दी गई थी। किसान द्वारा सोलर पंप अंतर्गत RMS System का उपयोग प्रतिदिन सुचारू रूप से किया जा रहा है, RMS एक ऐसी प्रणाली है जिसमें नेटवर्क की सुविधा होने पर दुनिया के किसी भी कोने में रह कर मोबईल के माध्यम से सोलर पंप को ऑपरेट किया जा सकता है। इस प्रणाली का उपयोग हितग्राही श्री रमन कुमार साहू द्वारा माह फरवरी 2024 से किया जा रहा है जिससे बिना उक्त स्थल पर उपस्थि रहे बिना समायानुसार अपने खेतों में सिंचाई किया जा रहा है जिससें उसके समय की बचत हो रही है और बचे समय का उपयोग वह अन्य कार्यों मे लगा रहे है। क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सोलर पम्पों के साथ इस प्रकार की आटोमेशन की सुविधा किसानों को उपलब्घ कराये जाने हेतु सकारात्मक प्रयास एवं इस संबंध में अन्य किसानों को भी जागरूक किये जाने के निर्देश क्रेडा के अधिकारियों दिये गए।

उक्त किसान को क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सौर समाधान मोबाईल एप्प की जानकारी भी दी गई, उन्होने बताया कि इस एप्प के माध्यम से क्रेडा के किसी भी उपभोक्ता द्वारा संयंत्र की कार्यशीलता संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज किया जा सकता है और जिसका निराकरण जिला व प्रधान कार्यालय स्तर पर किया जावेगा, उक्त एप्प को मोबाईल के Play Store में जा कर सौर समाधान एप्प को डाउनलोड किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031