भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट कर उनके द्वारा पेंशनर्स महासंघ की मांग को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित एवं कार्यभारित पदों पर वर्ष 2008 में नियमित किया गया है उन्हें 4/11/2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू होने के पूर्व कार्यरत मानकर पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किए जाने तथा 31/12/1988 के पूर्व दैनिक पर नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाकाल को नियमित स्थापना के सेवाकाल में गणना कर अहर्तादायी सेवा मान्य कर पेंशन प्रकरण का निराकरण करने और 31/12/1988 के पूर्व दैनिक वेतन पर नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमितीकरण कर पुनरीक्षित पेंशन तैयार कर पेंशन प्रदाय करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने को कहा है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने संबंधी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की मांग पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को भी उनके द्वारा पत्र लिखे जाने को लेकर डॉ रमन सिंह के प्रति आभार जताया।
प्रतिनिधि मंडल में वीरेन्द्र नामदेव के साथ अनिल पाठक, बी एस दसमेर, नैन सिंह, हरिशंकर यादव, संतोष सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031