बेंगलुरु. सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और गुस्से में नजर आ रहा है. डीएसपी ने एक युवती का यौन शोषण किया है. जब थाने में इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया जा रहा था, उस वक्त किसी ने वीडियो बना लिया. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीएसपी को सस्पेंड करके गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी डीएसपी की पहचान 58 साल के रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है. जो कि मधुगिरी में तैनात था. वीडियो में वरिष्ठ अधिकारी महिला का शोषण और अनुचित व्यवहार करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है. जमीन से जुड़े विवाद को लेकर महिला डिप्टी एसपी के संपर्क में आई थी. वो रामचंद्रप्पा के ऑफिस गई थी. शिकायत सुनने के लिए अधिकारी ने महिला को केबिन में बुलाया. इसके बाद महिला के साथ गंदी बात की. बाद में वो महिला को अपने केबिन में मौजूद बाथरूम में ले गया.

पेंट की जिप उतारकर की गंदी हरकत

महिला के कपड़े ऊपर करने के बाद आरोपी अधिकारी ने उसके साथ गंदी हरकत करना शुरू कर दी. अपने पेंट की जिप खोलकर अधिकारी ने अपना पेनिस महिला को मुंह में लेने के लिए कहा. महिला जैसे ही उठती है उसकी नजर वीडियो पर पड़ती है. ये देखकर दोनों घबरा जाते हैं. वीडियो बनाने वाला भी वहां से भाग जाता है. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. ऐसे में मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है. साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि महिला के साथ एक रिश्तेदार ने चुपके से इस वीडियो को बनाया था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031